Quantcast
Channel: Wedding –फ़ेकिंग न्यूज़
Viewing all articles
Browse latest Browse all 11

आठ घंटे लड़की के पीछे-पीछे भागता रहा युवक ताकि बजरंग दल वाले पकड़ के शादी करवा दें

0
0

इंदौर. असली जाँबाज़ वो नहीं जो कठनाईयों से डर के रास्ता बदल ले बल्कि असली जाँबाज़ वो है जो उन कठनाईयों का फ़ायदा उठा कर अपना रास्ता बना ले। ऐसा ही एक युवक ने किया जब उसने अपनी जान जोखिम में डाल कर बजरंग दल के सामने एक लड़की का पीछा केवल इसीलिए किया ताकि वह उन दोनों की शादी करवा दें।

लड़की का पीछा करता शिवम्
लड़की का पीछा करता शिवम्

वैलेंटाइन वीक में दो गुट सबसे तेज़ी से सक्रिय हो जाते है। प्यार में बिस्तर तोड़ने वाले आशिक़ और प्यार में पड़े लोगों की हड्डियाँ तोड़ने वाले बजरंग दल। माना जाता है कि हर बार की ही तरह इस बार भी बजरंग दल लोगों को प्रेमी जोड़ो को पकड़ कर उनकी शादियाँ करा रहा है। बस इसी ख़बर का फ़ायदा इंदौर के शिवम महाजन ने उठाने की कोशिश की जब वह अपने ही ऑफ़िस की कृश श्वेता के पीछे आधे घंटे तक केवल इस उम्मीद से भागते रहे कि बजरंग दल उनकी शादी श्वेता से करवा देगा।

हमने इस घटना की पूर्ण जानकारी घटना के चश्मदीद और बजरंग दल के सदस्य पिंकू शर्मा से ली। पिंकू जी ने बताया “मैं अपने बाक़ी साथियों के साथ पलासिया चौक पर पोहे खा रहा था। हम वहाँ प्रेमी जोड़ो को घेरने की रणनीति बना रहे थे। तभी मैंने देखा शिवम नाम का एक युवक एक लड़की के पीछे गुलाब लेके जा रहा था। लड़की उस से पीछा छुड़ाने की सोच रही थी लेकिन वह मान ही नहीं रहा था। पहले हमें लगा दोनो प्रेमी जोड़ा है और हम उनकी भी शादी कराने की सोचने लगे। परंतु उस लड़के ने कुछ ऐसा किया जिस से हमें शक हुआ। आमतौर पर जोड़े हमें देख कर भाई-बहन, बाप-बेटी या पति-पत्नी होने का नाटक करने लगते है मगर यहाँ तो वो लड़का हमें देखने के बावजूद भी लड़की को डार्लिंग सुनो कह कह कर उसका पीछा करे जा रहा था। बस तभी हम समझ गए कि दाल में कुछ काला है और हमने उस लड़के को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी।”

हमने इस बारे में श्वेता से भी बात की और उसके हिस्से की कहानी सुनी। श्वेता ने कहा “शिवम कई दिनो से मेरे पीछे पड़ा था। मेरे लाख ना बोलने के बावजूद वह मुझे रोज़ प्रपोज़ करा करता था। जब उसे पता चला कि बजरंग दल वाले वैलेंटायंज़ वीक में प्रेमी जोड़ो की ज़बरन शादी करा देते है तो उसने इस घटना को अंजाम देने की ठान ली। मेरे घर से निकलते ही वह मेरे पीछे फूल लेकर आने लगा। मैंने उसे डराया धमकाया लेकिन वह तो मान ही नहीं रहा था। चौक पर पहुँचने के बाद मैंने देखा वहाँ बजरंग दल के लोग खड़े है। मुझे लगा अब तो यह रुक जाएगा मगर वह तो रुका ही नहीं बल्कि और ज़ोर ज़ोर से आइ लव यू बोलने लगा। तब मेरे समझ आया कि यह ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि बजरंग दल वाले हमें प्रेमी जोड़ा समझ कर हमारी शादी करा दे। मगर उस दिन बजरंग दल वालों ने कुछ ऐसा किया जिस से मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने ना केवल मुझे जाने दिया बल्कि शिवम को लड़की छेड़ने के चक्कर जम कर पीटा।”

शिवम फ़िल्हाल अस्पताल में है और वहाँ से छुट्टी लेने के बाद वह सीधा जेल जाएगा जहाँ उसे वापिस अस्पताल भेजने की तैयारी की जाएगी। श्वेता ख़ुश है कि अब कम से कम कुछ दिनो के लिए तो उसे शिवम से छुट्टी मिली। हालाँकि पिंकु को बजरंग दल से निकालने की बात करी जा रही है। क्यूँ कि उन्होंने अनजाने में ही सही लोगों की परेशानी बढ़ाने की जगह उनकी मदद कर दी। जो कि सीधा-सीधा बजरंग दल के रूल्ज़ के खिलाफ है। अब देखना होगा कि जेल से छूटने के बाद शिवम के अरमान ठंडे होते है या नहीं।

The post आठ घंटे लड़की के पीछे-पीछे भागता रहा युवक ताकि बजरंग दल वाले पकड़ के शादी करवा दें appeared first on फ़ेकिंग न्यूज़.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 11

Latest Images





Latest Images